राजकीय महाविद्यालय दुगनाकुरी में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस।

दुगनाकुरी (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय दुगनाकुरी में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा स्वरचित हिंदी कविता एवं आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

स्वरचित हिंदी कविता प्रतियोगिता में मीनाक्षी, बीए प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, गंगा जोशी, बीए तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय तथा सुमन, बीए पंचम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

आशु भाषण प्रतियोगिता में अंशु रावत, बीए प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, अंजली आर्य, बीए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय तथा ऋषि कुमार, बीए प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

तत्पश्चात हिंदी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरिओम प्रकाश सिंह ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं हिंदी विभाग को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

उक्त कार्यक्रम में दिव्या कटियार, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान एवं अजय आर्य, असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी निर्णायक मंडल के रुप में रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रफुल्ल गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर, समाजशास्त्र ने मातृभाषा हिंदी के विकास एवं उद्भव पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. गोपाल राम, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी ने मंच संचालन करते हुए पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की।

उक्त कार्यक्रम में मुकेश कुमार आर्य, ललित सिंह, कैलाश राम, दीपा देवी, वीरेंद्र गिरी सहित छात्राएं मौजूद रहीं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *