कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नैनीताल जनपद में विभाजित भतरौंजखान कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और निर्वाचन आयोग में कथित अनियमितताओं को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला भी फूंका।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूचियों में एसआईआर तथा निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। लोकतंत्र में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव सिस्टम का होना अति आवश्यक है। इसके लिए चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए।

इस मौके पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिकियासैंण देवगिरि, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश पंत, बीडीसी सदस्य दीपक करगेती, नरेंद्र सिंह, सुरेश असवाल, विजय कड़ाकोटी, चंदन किरौला, ललित करगेती, ललित सिंह, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *