राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर में ‘Patel in Our State’ शोध पुस्तिका लेखन प्रतियोगिता आयोजित।

हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विद्यार्थियों के मध्य ‘Patel in Our State: सरदार वल्लभभाई पटेल और उत्तराखंड के संदर्भ में राष्ट्रीय एकता’ विषय पर शोध पुस्तिका लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका, भारत के एकीकरण तथा उत्तराखंड के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय एकता के संदर्भ से परिचित कराते हुए उनमें राष्ट्रीय एकता, शोध-अभिरुचि एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्राध्यापक डॉ. बसन्त नेगी ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के विषय एवं पुस्तिका निर्माण की रुपरेखा से अवगत कराया तथा सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।

तत्पश्चात प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं भारत के एकीकरण में उनकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

प्राध्यापक डॉ. सुरेश जोशी ने राष्ट्रीय एकता के महत्व तथा वर्तमान समय में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निर्धारित मुख्य विषय एवं उप-विषयों के आधार पर स्वतंत्र हस्तनिर्मित शोध पुस्तिकाएं तैयार कीं। सभी प्रतिभागियों को समान विषय एवं उप-विषय प्रदान किए गए, जबकि पुस्तिकाओं में उनकी प्रस्तुति, सामग्री एवं अभिव्यक्ति में रचनात्मक विविधता देखने को मिली।

प्रतियोगिता में ये रहे विजेता:
प्रथम स्थान:
जानकी बिष्ट, बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर
द्वितीय स्थान: रिया पलड़िया, बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर
तृतीय स्थान: संयुक्त रुप से बबीता परगाई, बी.ए. पंचम सेमेस्टर; नेहा बृजवासी, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर; सरिता आर्या, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर एवं मंजू रुवाली, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. रीमा आर्या एवं डॉ. दीपक दयाल रहे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. कैलाश कलौनी, वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. भारती बहुगुणा व डॉ. महिराज मेहरा समेत महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *