राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान आयोजित।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र कलौनी के निर्देशन तथा NSS संयोजक डॉ. बुशरा मतीन के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में NSS स्वयंसेवियों के साथ-साथ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ ही स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों एवं उनके स्वच्छ भारत के स्वप्न को स्मरण करते हुए उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी के रुप में अपनाने तथा स्वच्छ परिसर एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डॉ. किरण जोशी, डॉ. कंचन जोशी, डॉ. सुनीता, डॉ. भारती बहुगुणा, अशोक कुमार, नरेंद्र, गिरीश एवं हेम सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






