दिनेश आर्य को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा उत्तराखंड में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य के नाम पर स्वीकृति प्रदान किए जाने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष उत्तराखंड कैलाश पंत, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विमला रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत, सैनिक संगठन अध्यक्ष आनंद कड़ाकोटी, दिनेश जोशी, देवेश खुल्बै, गिरीश पांडेय, ललित मोहन पंत, मदन क्वारबी, संदीप खुल्बै, रेखा आर्य, सुनीता डाबर, राधा चन्द्रा आदि ने दिनेश आर्य को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी।

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत ने कहा कि दिनेश आर्य को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिनेश आर्य राज्यसभा में उत्तराखंड के हितों को मजबूती से उठाने के साथ ही प्रदेश की आवाज को प्रभावी ढंग से देश के सर्वोच्च सदन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

प्रकाश पंत ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास निश्चित रुप से संगठन और प्रदेश के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *