थौली-पाली क्षेत्र पंचायत सीट पर 6 प्रत्याशी मैदान में, 4 ने नाम लिया वापस।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य थौली-पाली सीट पर 10 नामांकनों में से 4 प्रत्याशियों ने रविवार को अपना नाम वापस ले लिया है। नाम वापसी करने वालों में रोहित नेगी, पूनम, दीपा देवी व सुरेश असवाल शामिल हैं।

नाम वापसी के बाद मैदान में डटे प्रत्याशियों में लक्ष्मण सिंह सिनौड़ा, चंद्र सिंह पाली, जय प्रकाश नेगी नौघरिया, नंदन सिंह रावत चनूली, गंगा देवी गंगोड़ा और ललित मोहन पाली थौली शामिल हैं।

प्रत्याशियों को क्रमशः कांच का गिलास, अंगूठी, ईंट, कटहल, अनार और कढ़ाई चुनाव चिह्न मिले हैं।

चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशियों ने आज से अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव चिह्न लेकर प्रचार शुरु कर दिया है। इसी क्रम में पाली से चंद्र सिंह ने अपने भारी समर्थकों के साथ चुनाव चिह्न अंगूठी को लेकर प्रचार-प्रसार शुरु कर दिया है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *