सल्ट विधानसभा की कार्यसमिति में महाजनसंपर्क अभियान की तैयारी को लेकर हुआ जीना आवास भिकियासैण में जोरदार मंथन।

भिकियासैण (अल्मोड़ा) सल्ट विधायक महेश जीना के आवास भिकियासैण में सल्ट विधान सभा भाजपा की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। सल्ट विधानसभा की कार्यसमिति मोदी सरकार के 30 मई को 9 बर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमे लोकसभा बिधान सभा शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है, तथा केंद्र सरकार की 9 बर्षो की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाया जाना है, इसी अभियान की तैयारियों को लेकर आज बिधायक सल्ट महेश जीना के आवास पर सल्ट विधानसभा के पांचों मण्डलो की कार्यसमिति का आयोजन कर अभियान की तैयारियों पर मंन्थन हुआ।

कार्यसमिति का शुभारंम्भ जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, बिधायक महेश जीना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र भण्डारी व कार्यक्रम के जिला संयोजक एड. पुरन रजवार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्य समिति में बिधान सभा सल्ट के स्याल्दे,सल्ट, मानिला, चित्रकूट व मछोड मण्डल से आए हुए जिला मण्डल शक्ति केंद्र व बूथों से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। आयोजन के जिला संयोजक जिला महामंत्री पूरन रजवार ने महाजनसंपर्क अभियान की बिस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत कर विधानसभा स्तर व जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तिथि वार जानकारी प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि 1 से 20 जून के बीच बिधान सभा में निवासरत बिषिष्ट ब्यक्ति व परिवारों से सम्पर्क कार्यक्रम 2 से 10 जून तक बिधान सभा में बरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, 10 से 15 जून तक मोर्चाओं का सम्मेलन, 15 से 20 जून तक लाभार्थियों के सम्मेलन, 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम तथा बिकास प्रदर्शनी, 20 से 30 जून तक घर घर सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। कार्य समिति में बिधायक महेश जीना ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से मण्डल स्तर पर योजना व टीम बनाकर अभियान को सफल बनाने हेतु अपील की तथा भाजपा सरकार में हुए अभूतपूर्व बिकास योजनाओं का जन मानस में जोर-शोर से प्रचार करने पर जोर दिया। कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष देवी दत्त शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बिरेंद्र सिंह, जिला मंत्री बिक्रम बिष्ट, हरीश कोटिया, जिला पंचायत सदस्य मोहित नेगी, बाला दत्त शर्मा, मण्डल अध्यक्ष भगवत बोरा, कुन्दन लाल, हरी राम आर्या, बिनोद सिंह, रबि बंगारी, नरेन्द्र बिष्ट, सूरज रावत, प्रकाश नेगी, महिला मोर्चा की मोहिनी मौलखी, जस्सी देवी, रेखा देवी, चंन्द्रा भाकुनी, बिनोद ध्यानी, बंन्टी चौधरी, राजेन्द्र नेगी, रमेश करगेती, प्रेम गिरी गोस्वामी, महेंद्र सिंह उजराडी, मनवर सिंह, रमेश लखचौरा, दिनेश मनराल, दीपक रावत आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!