वीकेंड पर कैंची धाम और नैनीताल में यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद, ग्राउंड जीरो पर उतरे राजपत्रित अधिकारी।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू, पार्किंग और शटल सेवा के साथ स्टीकर व्यवस्था भी जारी।

नैनीताल। दिनांक 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को वीकेंड के दृष्टिगत कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुगम यात्रा और सुरक्षित दर्शन के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

■ डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/यातायात, रेवाधर मठपाल, एसपी कार्यालय/संचार एवं हरबंश सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी सहित सभी क्षेत्राधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
■ निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को यातायात संबंधी असुविधा का सामना न करना पड़े।
■ पार्किंग स्थलों से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए व्यवस्थित शटल सेवा संचालित की जा रही है।
■ यातायात प्लान, पार्किंग एवं शटल सेवा की जानकारी अनाउंसमेंट के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, एंट्री पॉइंट पर वाहनों पर स्टीकर भी लगाए जा रहे हैं।
■ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता से यातायात का संचालन कर रहे हैं तथा अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

नैनीताल पुलिस श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुगम यात्रा, सुरक्षित दर्शन और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *