राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की बालिकाओं ने जीता कांस्य पदक।

देहरादून। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की प्राथमिक विद्यालय स्तर की बालिका कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम ने रुद्रप्रयाग की टीम को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

बालिका कबड्डी टीम के कोच एवं विकासखंड सल्ट के टीम प्रभारी नागेंद्र चौहान ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल की सोनाक्षी आर्य और प्राथमिक विद्यालय नैलवाल पाली की अवनी ने टीम का प्रतिनिधित्व किया। दोनों बालिकाओं ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल, साहस और टीम भावना का परिचय दिया तथा टीम की इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह ने टीम के सभी सदस्यों और प्रतिभागी बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके अलावा सुजीत सिंह चौधरी, विक्रम बिष्ट, पूजा रावत, रमेश राम, कीर्ति वल्लभ, नीमा रावत, ठाकुर सिंह नेगी, जीवन सिंह रावत, सुनील मनराल, सुरेश जोशी सहित अन्य लोगों ने भी बालिकाओं की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सभी ने आशा व्यक्त की कि विकासखंड के बच्चे भविष्य में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *