भतरौंजखान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वारंटी को रामनगर से किया गिरफ्तार।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में भतरौंजखान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को रामनगर, जनपद नैनीताल से गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों से संबंधित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट, विशेष सत्र परीक्षण संख्या-53/2024, मु0 FIR संख्या-09/2024, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त असलम पुत्र तौफीक अहमद, निवासी टांडा मल्लू, रामनगर, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त काफी समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। पुलिस ने उसे टांडा बाजार, रामनगर, जनपद नैनीताल से गिरफ्तार किया। अब उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में:
■ अपर उपनिरीक्षक मोहन चन्द्रा
■ कांस्टेबल हरेन्द्र तोमर शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






