मोनिका ने राज्य स्तरीय ऊंची कूद प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण के राजकीय जूनियर हाईस्कूल सीम की छात्रा मोनिका ने प्रारंभिक शिक्षा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत ऊंची कूद स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बीते दिनों स्वर्ण पदक जीता है। मोनिका की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर वापस लौटने के बाद मोनिका को खंड शिक्षा कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप शिक्षाधिकारी मनोज सिंह सहित खेल समन्वयक किशन भंडारी, गौरव रावत, प्रदीप सती, वीरेंद्र रावत, टीकासिंह डंगवाल, राज कुमार आदि ने मोनिका को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ब्लॉक खेल समन्वयक के.एस. भंडारी ने बताया कि इस विद्यालय से अब तक चार छात्राएं राष्ट्रीय स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

मोनिका की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें ढेरों बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *