“प्लीज़, नाबालिग बच्चों को गाड़ी मत दीजिए…” SSP नैनीताल की भावुक अपील।

हल्द्वानी (नैनीताल)। विगत दिनों हल्द्वानी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे से आहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2026 के मंच से अभिभावकों और युवाओं से भावुक अपील की। उन्होंने ऐसा संदेश दिया, जिसे हर परिवार को जरुर सुनना चाहिए।

SSP नैनीताल ने हादसों में होने वाली जनहानि पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे दृश्य देखने के बाद उन्हें भी रात को नींद नहीं आती। जब किसी के घर का चिराग बुझता है, तो बहुत दुख होता है।

SSP नैनीताल की अभिभावकों से महत्वपूर्ण अपील:
■ नाबालिग बच्चों को किसी भी हालत में वाहन न दें। दोपहिया हो या चारपहिया, बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। बच्चे बस या ऑटो से भी अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
■ युवाओं की रफ्तार पर रखें नजर। युवाओं को वाहन देते समय स्पीड गवर्नर, डैशकैम और GPS जैसे सुरक्षा उपाय अपनाएं। साथ ही, उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

कुछ मिनट की जल्दबाजी छीन सकती है परिवार की खुशियां:
SSP नैनीताल की अपील है कि अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रहें। याद रखिए, कुछ मिनट की जल्दबाजी और एक छोटी-सी लापरवाही पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है।

बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें और नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।

SSP नैनीताल के संदेश को अधिक से अधिक शेयर करें:
इस महत्वपूर्ण संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि हर अभिभावक तक यह अपील पहुंचे और सड़क हादसों को रोकने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *