डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के दिशा-निर्देशन में एंटी ड्रग्स सेल समिति के तत्वावधान में देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता इतिहास विभाग की प्राध्यापिका डॉ. दीपा लोहनी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन वृत्त, उनके द्वारा की गई राष्ट्र सेवा तथा विशेष रुप से रियासतों के एकीकरण में उनके योगदान के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. साबिर हुसैन ने कहा कि हमें सरदार पटेल के जीवन के आदर्शों, सिद्धांतों और संघर्ष को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। यही सरदार पटेल के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में देश को नशामुक्त बनाने की शपथ भी ली गई। कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग्स सेल समिति के प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र ने किया।

इसके साथ ही महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस सोसायटी की संयोजक डॉ. इला बिष्ट तथा सह-संयोजक डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान-6 एवं कायाकल्प गतिविधियों के अंतर्गत स्वच्छता एवं हाइजीन को लेकर महाविद्यालय परिसर में गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *