संयुक्त निदेशक उद्यान ने राजकीय उद्यान दूनागिरी का किया स्थलीय निरीक्षण।
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को संयुक्त निदेशक उद्यान (नर्सरी प्रबंधन), निदेशालय चौबटिया, रानीखेत डॉ. नरेंद्र कुमार ने जनपद अल्मोड़ा स्थित राजकीय उद्यान दूनागिरी का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उद्यान में संचालित विभिन्न औद्यानिक कार्यों एवं योजनाओं का जायजा लिया। इसमें मूली बीज उत्पादन के लिए जड़ उत्पादन, गत वर्षों में रोपित फल पौधों, प्याज पौध उत्पादन, फल पौध उत्पादन एवं आगामी वर्ष के लिए फल पौध रोपण की तैयारियों सहित जल संरक्षण, घेरबाड़ और आउटलेट से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया।
डॉ. नरेंद्र कुमार ने उद्यान के सुदृढ़ीकरण एवं विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रक्षेत्र में उत्पादित 5.500 किलोग्राम वजन की मूली की जड़ का रोपण भी किया।
निरीक्षण के दौरान उद्यान प्रभारी इन्द्र लाल आर्या, कमल कान्त, बहादुर गिरी, सूर्य प्रताप, अनिल कुमार, संदेश राम सहित अधीक्षक विदुर सिंह राना उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल








