भिकियासैंण में चौधरी परिवार के दूसरे आवास का धूमधाम से हुआ गृह प्रवेश।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण के प्रतिष्ठित ज्वैलर्स बसंत चौधरी एवं चन्द्र प्रकाश चौधरी के दूसरे आवास का गृह प्रवेश समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर घर में धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से भक्तिमय माहौल बना रहा।

गृह प्रवेश के अवसर पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन एवं संकीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

नव युवा पंडित सुंदर प्रकाश ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गृह प्रवेश की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस शुभ अवसर पर नगरवासियों एवं शुभचिंतकों ने चौधरी परिवार को नए आवास की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *