आपदा में क्षतिग्रस्त सड़क का एक साल बाद भी नहीं हुआ सुधारीकरण, आंदोलन की तैयारी में ग्रामीण।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय स्याल्दे को जोड़ने वाले मुख्य मोटर मार्ग इकूखेत-भाकुड़ा की सीमलचौरा नामक स्थान पर हालत खस्ता हो गई है। सड़क की खराब स्थिति के चलते लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र सुधारीकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

सीमलचौरा में इकूखेत-भाकुड़ा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने मुख्य मोटर मार्ग की वर्तमान स्थिति को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने अपनी चिंता और नाराजगी व्यक्त की। यह मार्ग तहसील एवं विकासखंड स्याल्दे को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। वर्ष 2025 की आपदा में क्षतिग्रस्त होने के बाद भी आज तक मार्ग की हालत बेहद खराब बनी हुई है।

इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीणों, आमजन, स्कूली बच्चों और मरीजों सहित बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। सड़क की खस्ता हालत के कारण कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि मार्ग के सुधारीकरण को लेकर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन शुरु किया जाएगा।

बैठक में अध्यक्ष, धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति सुनील टम्टा, बिजेंद्र सिंह रावत, उदे सिंह, शेर सिंह पूर्व प्रधान, शेर सिंह सरपंच आदि शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *