अंकुरित सामाजिक एवं शिक्षा फाउंडेशन की शाखाओं में रंगोली एवं दिया प्रतियोगिताओं का आयोजन।

धारचूला (पिथौरागढ़)। अंकुरित सामाजिक एवं शिक्षा फाउंडेशन की ओर से विभिन्न शाखाओं में रंगोली एवं दिया प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ भारतीय कला, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला।

ग्वाल गाँव शाखा में शाखा प्रमुख अंजू थापा के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं गायत्री ब्रांच में शाखा प्रमुख ज्योति बिष्ट ने दिया प्रतियोगिता का आयोजन कराया। दोनों ही शाखाओं में बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया तथा अपनी कलात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करने में शिक्षिकाओं की भूमिका सराहनीय रही। शाखा प्रमुख अंजू थापा एवं ज्योति बिष्ट ने अपनी सक्रियता, मेहनत और कुशल मार्गदर्शन से प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से बच्चों को न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, कला के प्रति रुचि और आपसी सहयोग की भावना को भी बढ़ावा मिला।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ने दोनों शाखा प्रमुखों अंजू थापा एवं ज्योति बिष्ट के कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण, मेहनत और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

संस्था के इस प्रयास को बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रुप में देखा जा रहा है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *