निबंध प्रतियोगिता में अंजली ने हासिल किया प्रथम स्थान।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के हिंदी विभाग द्वारा ‘उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन का इतिहास’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कु. अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा साक्षी नेगी ने द्वितीय तथा बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा पायल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र की देखरेख में संपन्न हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल









