आयुष्मति पूजा और आयुष्मान शशांक परिणय सूत्र में बंधे, जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं।

हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पत्रकार एस. आर. चन्द्रा, निवासी भिकियासैंण, जिला अल्मोड़ा की सुपुत्री आयुष्मति पूजा एवं मुकेश कुमार मिश्रा, निवासी हल्दूचौड़, तहसील लालकुआं, जिला नैनीताल के सुपुत्र आयुष्मान शशांक विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।

इस शुभ अवसर पर नवदंपति को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक संगठनों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग हल्द्वानी स्थित महारानी बैंक्वेट हॉल में आयोजित विवाह समारोह में पहुंचे।

समारोह में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत, अखिल शिल्पकार महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष हरि प्रकाश आर्य, भाजपा अल्मोड़ा जिला संगठन मंत्री रेखा आर्य, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी के प्रबंधक डॉ. प्रवेज, एडवोकेट अंजू, डॉ. तुला राम, वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, वरिष्ठ पत्रकार कुंदन दिल्ली सहित अनेक पत्रकार, शुभचिंतक एवं रिश्तेदार उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों ने नवदंपति के जीवन में प्रेम, विश्वास, सुख-समृद्धि और आपसी सामंजस्य सदैव बने रहने की शुभकामनाएं दीं।

वैवाहिक कार्यक्रम पंडित केवलानंद द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराया गया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *