डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में मनाया गया संविधान दिवस।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में स्वीप के अंतर्गत संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनप्रीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वीप प्रभारी दिनेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनप्रीत सिंह ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को संवैधानिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. वी.एन. पांडे ने भी संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं संवैधानिक मूल्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संविधान दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अंजली ने प्रथम, पायल ने द्वितीय तथा खुशी मनराल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. इला बिष्ट एवं डॉ. परितोष उप्रेती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ ही समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल











