एक वर्ष में अपराधियों पर मंजूनाथ टी.सी. का ताबड़तोड़ प्रहार, कई बड़ी वारदातों का घंटों में खुलासा।

कहीं 06 घंटे में डबल मर्डर का पर्दाफाश, कहीं 10 घंटे में गिरफ्तारी, तो कहीं 24 और 48 घंटे के भीतर सुलझाए सनसनीखेज मामले; नशा तस्करों पर भी कसा शिकंजा, 10.93 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद।

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के एक वर्ष के कार्यकाल में नैनीताल पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कई बड़ी कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की हैं। इस दौरान पुलिस ने कई सनसनीखेज आपराधिक मामलों का कुछ ही घंटों में खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। कहीं 06 घंटे में डबल मर्डर जैसे गंभीर मामले का पर्दाफाश हुआ, तो कहीं 10, 12, 24 और 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदातों का खुलासा किया गया। वहीं, नशा तस्करों के खिलाफ भी व्यापक अभियान चलाकर करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए गए। इसके अलावा कैंची धाम जैसे चुनौतीपूर्ण मेले को भी पुलिस ने सरलता और सुगमता के साथ संपन्न कराया, जिसकी आम जनमानस में जमकर सराहना हुई।

घंटों में बड़ी वारदातों का खुलासा, अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई:
■ 06 घंटे में खुलासा: हल्द्वानी की बड़ी मंडी में बहुचर्चित डबल मर्डर मामले का पर्दाफाश कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
■ 10 घंटे में गिरफ्तारी: वल्दियाखान क्षेत्र में महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास, लूट एवं मारपीट के आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया।
■ 12 घंटे में गिरफ्तारी: कालाढूंगी क्षेत्र में ट्रैक्टर से कार सवार को कुचलने का प्रयास करने वाले आरोपी को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया।
■ 24 घंटे में खुलासा: हल्द्वानी के जज फार्म गोलीकांड एवं हत्या के मामले में पार्षद को गिरफ्तार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल भेजा गया।
■ 24 घंटे में गिरफ्तारी:
मुखानी में बुजुर्ग महिला से झपटमारी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने के कुंडल बरामद किए।
मुखानी क्षेत्र में कार्यालय में चोरी कर फोटो खींचते समय आगे होने का फायदा उठाने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर ₹3,17,500 की नकदी एवं दस्तावेज बरामद किए।
■ 48 घंटे में खुलासा: मुखानी के बहुचर्चित राधिका ज्वैलर्स चोरी प्रकरण में मकसूद समेत 03 शातिर चोरों को बनबसा से गिरफ्तार कर ₹22 लाख का सोना बरामद किया।
■ लालकुआं में बड़ी सफलता: ₹35 लाख से अधिक के सोने के आभूषणों की 03 चोरियों का खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

अन्य बड़ी पुलिस सफलताएं:
▪️ गोरापड़ाव डकैती कांड: मामले का खुलासा कर 09 अभियुक्त गिरफ्तार किए। इनके कब्जे से 07 तमंचे, 19 कारतूस, 03 वाहन एवं ₹2,39,000 की लूटी गई नकदी बरामद की।
▪️ रामनगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: रिजॉर्ट में संचालित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर 51 लोगों को गिरफ्तार किया।
▪️ भवाली सेक्सटॉर्शन मामला: प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़े सेक्सटॉर्शन मामले का पर्दाफाश किया।
▪️ रामनगर दहेज हत्या मामला: नवविवाहिता की दहेज हत्या का खुलासा कर पति, सास, जेठ एवं ननद को गिरफ्तार किया।
▪️ बुजुर्ग महिला हत्याकांड: रामनगर में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
▪️ IPL सट्टा गैंग का पर्दाफाश: गौला पार में करोड़ों के IPL सट्टा गैंग का खुलासा कर 01 घंटे में 03 सटोरियों को गिरफ्तार किया।
▪️ मुखानी में चोरी के मामले: 02 चोरियों का खुलासा कर अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ₹09 लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी बरामद की।
▪️ EVCL क्रिकेट लीग धोखाधड़ी: अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में EVCL क्रिकेट लीग के नाम पर हुई धोखाधड़ी का खुलासा कर ₹32 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया तथा बैंक खाते फ्रीज किए।
▪️ ₹6.7 करोड़ की ठगी: अधिक ब्याज एवं गारंटी का झांसा देकर लगभग ₹6.7 करोड़ की ठगी करने वाले 02 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
▪️ रामनगर में चोरी का खुलासा: घर एवं रिजॉर्ट में हुई 02 चोरियों का खुलासा कर ₹30 लाख से अधिक के सोने के आभूषण एवं ₹12 लाख नकद बरामद किए।
▪️ अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई: रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में फेस-1 एवं फेस-2 में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किया गया।

जनसेवा में बड़ी उपलब्धि, 912 खोए मोबाइल फोन लौटाए:
नैनीताल पुलिस ने जनसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। पुलिस ने 80 लाख रुपये से अधिक कीमत के 912 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए।

नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 10.93 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद:
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कार्यकाल में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध भी नैनीताल पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। दिनांक 28.10.2025 से 25.11.2026 तक NDPS एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई के आंकड़े इस प्रकार हैं।
● कुल पंजीकृत अभियोग: 150
● कुल गिरफ्तार अभियुक्त: 184
● कुल बरामद नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत: ₹10 करोड़ 93 लाख

नशीले पदार्थों की बरामदगी का विवरण:
● चरस: 25 किलो 846 ग्राम (कीमत लगभग ₹51.60 लाख)
● स्मैक: 03 किलो 24 ग्राम 675 मिलीग्राम (कीमत लगभग ₹9.72 करोड़)
● गांजा: 179 किलो 215 ग्राम (कीमत लगभग ₹44.80 लाख)
● डोडा: 34 किलो 799 ग्राम (कीमत लगभग ₹1.74 लाख)
● नशीले कैप्सूल एवं गोलियां: 1,422 (कीमत लगभग ₹71,100)
● नशीले इंजेक्शन: 2,325 (कीमत लगभग ₹1.16 लाख)

इस प्रकार एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे, अपराधियों की गिरफ्तारी, नशा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, खोए मोबाइल फोन की बरामदगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। कैंची धाम मेले का सफल एवं सुगम संचालन भी इस कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *