संविधान दिवस पर आंखर पुस्तकालय में विचार गोष्ठी आयोजित, वक्ताओं ने संविधान की महत्ता पर रखे विचार।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। संविधान दिवस के अवसर पर आंखर पुस्तकालय, शिल्पकार भवन, भिकियासैंण में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार, सीआरसी समन्वयक, संकुल क्वैरला (सल्ट) ने की। कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण के प्रभारी प्रधानाचार्य बी.आर. भारती मुख्य अतिथि तथा एडवोकेट भोले शंकर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त कुमार ने किया।
संगोष्ठी का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान की महत्ता एवं उपलब्धियों के साथ-साथ संवैधानिक शक्तियों के प्रति सभी को जागरुक करना था।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने संविधान की महानता पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। भारतीय गणराज्य में आम जनमानस के लिए संवैधानिक शक्तियों के महत्व तथा संविधान किस प्रकार आम नागरिकों के अधिकारों को संरक्षित करता है, इस विषय पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया गया।
इस अवसर पर मुकेश कुमार, ताजुल हसन, हरीश शर्मा, चंद्र प्रकाश, अंकेश कुमार, कैलाश चंद्र, लईक अहमद, वीना देवी, सुनीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल











