पूर्व दर्जा मंत्री एंव वरिष्ठ अधिवक्ता एड. केवल सती को पितृशोक।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एन. डी. तिवारी सरकार में दर्जा मंत्री रहे अल्मोड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता एड. केवल सती के पिता गौरीदत्त सती उम्र 95 वर्ष का आज शनिवार दिन में 2:40 बजे जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में उपचार के दौरान निधन हो गया। श्री सती के निवास स्थान मल्ला कुँजपुर (हुक्का क्लब ) के समीप उनके आवास में पँहुचकर नगर के सामाजिक, राजनैतिक लोगों ने शोक व्यक्त किया। एड. केवल सती बार ऎशोसियेशन के अध्‍यक्ष पद के प्रत्याशी भी हैं। उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कल 10 सितम्बर (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे उनके पार्थिव शरीर को विश्वनाथ मोक्षधाम अंतेष्टि के लिए उनके आवास से प्रस्थान करेंगे। श्री सती के पिताजी के निधन पर वरिष्ठ व्यापारी प्रकाश रावत, काँग्रेस जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, डी. सी. बी. डायेरक्टर विनीत बिष्ट, महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी, पत्रकार एंव पूर्व सभासद अशोक पाण्डेय सहित अनेक लोगों ने उनके आवास पँहुचकर शोक व्यक्त किया। वही इधर भिकियासैंण नगर पंचायत सहित सभी क्षेत्रों के राजनैतिक संगठनों व शुभ चिन्तको, पत्रकारों व अधिवक्ताओं ने गहरा दुःख जताया है। मालूम हो श्री सती का पैतृक गांव उगलिया (भतरौंजखान) है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!

How can I help you? :)