पूर्व स्वर्गीय विधायक श्री जसवन्त सिंह बिष्ट की 18वीं पुण्यतिथि पर स्याल्दे में हुआ कार्यक्रम।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकास खंड स्याल्दे में आज पूर्व स्वर्गीय विधायक श्री जसवन्त सिंह बिष्ट की 18वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। आयोजित पुण्यतिथि में वक्ता सुनील कुमार, श्याम सिंह बिष्ट, राज्य आन्दोलन कारी राजेन्द्र नेगी, सुनील टम्टा आदि ने उनके जीवन संघर्ष को विस्तृत से समझाया। उन्होंने कहा श्री बिष्ट इस क्षेत्र के पहाड़ के गाँधी के नाम से जाने जाते है, उनका संघर्ष आज भी जग जाहिर है। वे लोहियावाद थे, जिन्होंने जमीनी लड़ाई लड़ कर पहाड़ की अवधारणा पर काम किया है। उन्होंने स्याल्दे में उनकी मूर्ति लगाने की बात कही, और हर साल उनकी पुण्यतिथि मनाई जायेगी, व साथ ही डॉ. प्रताप बिष्ट की भी मूर्ती लगाकर उनकी भी पुण्यतिथि मनाये जाने की बात कही। उन्होंने कहा आज जो भी संघर्ष से जुडे़ है, उनको आगे आ कर इस क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहिए।

सुनील टम्टा ने कहा कि बुजुर्गों का अतीत को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा श्री बिष्ट ने पैदल चल कर पैदल भ्रमण किया है, यहाँ की पीड़ा को लखनऊ विधान सभा तक पहुंचाने का काम किया है, आज उनका क्षेत्र में नाम है, उनके पद चिन्हों पर हमें चलना है, तभी उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विजय उनियाल ने कहा कि स्याल्दे में उनके नाम का पार्क, बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा। आज उनके इतिहास के पन्नो पर श्री बिष्ट का नाम होना चाहिए। व्यापार संघ अध्यक्ष दर्शन जोशी ने कहा उनकी पुण्यतिथि हर साल मनाई जाए, आज भी उनका क्षेत्र पिछड़ा हुआ है, आज इस क्षेत्र का जो कुछ भी विकास हुआ है, उनकी ही देन है। विधायक के पौत्र एड. राकेश बिष्ट ने सभी क्षेत्रीय लोगों का आभार व्यक्त किया है। इससे पूर्व सभी लोगों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उनको बारी-बारी से पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में राकेश बिष्ट ने विधायक जी के नाम का कई लोगों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

इस मौके पर कुन्दन लाल, एड. राकेश बिष्ट, दर्शन जोशी, सुनील कुमार,श्याम बिष्ट, हितेश बिष्ट, मनोज नैगी,विजय उनियाल, दुर्गा सिंह बंगारी, बासपानन्द, प्रताप सिंह मियां, नारायण सिंह बिष्ट, श्याम सिंह, संजय नेगी, इन्द्र सिंह रजवार, इन्द्र सिंह नेगी, उमेश तिवारी, मनोज पटवाल आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!