विकासखंड स्याल्दे के कैहड़गाँव खेल मैदान में खेल महाकुंभ शुरु।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकास खण्ड स्याल्दे में क्षेत्रीय युवा कल्याण द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज कैहड़गाँव खेल मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शुरु हो गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सल्ट मा. विधायक महेश जीना के प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष कुन्दन लाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया किया। खेल युवा वर्ग 1500 मीटर दौड़ में प्रथम विजेता पियूष चन्द्र पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी गुदलेख, द्वितीय में पियूष शर्मा पुत्र नारायण दत्त ग्राम पैठाना, तृतीय स्थान में युगल बिष्ट पुत्र बालम सिंह बिष्ट ग्राम भरसोली रहे।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मीडिया प्रभारी व स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, प्रेम गिरी गोस्वामी, ऋषि रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू आर्या, ग्राम प्रधान सन्तू रावत, प्रधान मनोज नेगी, गौरी शंकर आर्या, स्याल्दे खेल समन्यक माध्यमिक यशपाल बिष्ट, दिनेश रावत, रेखा रावत, गोकुल सिंह मनराल, खण्ड शिक्षा अधिकारी बन्दना रौतेला, सहायक खण्ड विकास अधिकारी धन राम, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व प्रान्तीय रक्षक दल हेमा घुगत्याल, प्रधानाचार्य महेन्द्र पाल, प्रधानाचार्य स्वेता टम्टा, ग्राम विकास अधिकारी विनीत बेलवाल, डॉ. सिद्धार्थ, देवेन्द्र रजवार, राम सिंह बिष्ट, भुवन सिंह बिष्ट, त्रिभुवन असवाल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *