अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गौलापर द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर किशनपुर गौलापार स्कूल में मनाया समरसता दिवस।

हल्द्वानी (नैनीताल) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर किशनपुर गौलापार में समरसता दिवस के उपलक्ष्य में मेधावी छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। छात्रसंघ सचिव भारती जोशी के द्वारा संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के बारे में विस्तार से बताया गया। एबीवीपी से कॉलेज इकाई अध्यक्ष होने के नाते विद्यालय के ऐसे छात्र – छात्राएं जो विद्यालय की हर गतिविधि में आगे रहते है उन्हें भी पुरस्कृत किया गया।

इसी क्रम में अन्य विद्यार्थियों को मेधावी छात्रों का उदाहरण देते हुए हर गतिविधि में आगे आने की सलाह दी और उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार खुशबू पांडे, द्वितीय गीताजंली, तृतीय महतोलिया को दिया गया। इस मौके विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन परगाई, छात्रा उपाध्यक्ष तनुजा दिवाकर, अमन सांगुड़ी, उमेश परगाई आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहें।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *