मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का नैनीताल पुलिस ने किया खुलासा, चोरी के माल के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार।
नैनीताल। दिनांक 09/12/23 को थाना हाजा पर प्रवीण सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी भगवानपुर की लिखित तहरीर पर मुकदमा FIR NO-310/23 धारा-380/411 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था, जिसकी विवेचना उ0नि0 सुनील गोस्वामी द्वारा सम्पादित की जा रही थी।
उक्त घटना व FIR के कुशल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ नैनीताल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के द्वारा टीमों का गठन कर क्षेत्राधिकारी सर्किल हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में उ0नि0 सुनील गोस्वामी द्वारा मय पुलिस टीम के साथ लामाचौड़ चौराहे से कमलवागंजा की तरफ़ लगभग 100 मीटर पर अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी में –
1- प्रशांत महाजन पुत्र प्रकाश निवासी शिव नगर गिरी ताल निकट, चीमा चौराहा कोतवाली काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष
2- राजीव मेहरा पुत्र रमेश कुमार निवासी टॉफ़ेल बाद नियर कटोरा ताल पुलिस चौकी कोतवाली काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष है।
बरामद माल में –
1- एक बैग के अंदर 3 रिज़र्वेशन टिकट, 1 CD, चाबियों का 1 गुच्छा, 1 ID कार्ड, 1 मोबाइल चार्जर, एक हार्ड डिस्क, पाँच सौ रुपये के तीन नोट (कुल 1500 रुपया)
2- एक डिब्बे में एक टूटी चैन वाली घड़ी व 5 सौ रुपया के दो नोट (कुल 1000 रुपया) बरामद किये गये।

पुलिस टीम में –
1- उप निरीक्षक सुनील गोस्वामी
2- कॉन्स्टेबल कुन्दन सिंह
3- कॉन्स्टेबल महबूब अली
4- महिला कांस्टेबल निर्मला नेगी शामिल रहे।



