सल्ट पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से गुमशुदा युवती को थाना क्षेत्र चिमटाखाल से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) सल्ट निवासी एक व्यक्ति ने थाना सल्ट में तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री उम्र – 19 वर्ष दिनांक 09.12.2023 को बिना बताये घर से कहीं चली गयी है, जो अब तक घर वापस नही आई है। इसकी हमने काफी ढूढ़ – खोज कर ली है, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नही चल पा रहा है। उक्त तहरीर पर थाना सल्ट में तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु अल्मोड़ा द्वारा मामले की गंभीरता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष सल्ट को गुमशुदा को शीघ्र तलाश करते हुए बरामद करने के निर्देश दिये गये। सीओ अल्मोड़ा/ऑपेरशन विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की संभावित क्षेत्रों में तलाश करते हुए वाहन चालकों, दुकानदारों व अन्य लोगों को गुमशुदा की फोटो, पम्पलेट दिखाकर पूछताछ की गई। बरामदगी हेतु काफी प्रयास किये गये तथा सर्विलांस की मदद ली गयी।

पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल के सहयोग से अथक प्रयासों के उपरांत शुक्रवार को गुमशुदा युवती को थाना क्षेत्र चिमटाखाल से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

सल्ट पुलिस टीम में –
1- अपर उ.नि. श्री मोहन चन्द्रा, थाना सल्ट
2- हेड कानि. श्री संजू कुमार, थाना सल्ट
3- कानि. बलवंत प्रसाद, साईबर सेल
4- म.कानि. सुश्री लता रावत, थाना सल्ट
5- एच.जी. मनोज शर्मा, थाना सल्ट शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *