स्याल्दे विकास खंड में पाक कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकास खण्ड स्याल्दे के आदर्श राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में भोजन माताओं द्वारा मध्य पाक कला प्रतियोग्यता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1500 रुपये, द्वितीय 1000, तृतीय 500 रुपये के साथ ही प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्याल्दे विकास खण्ड अधिकारी बीएस नेगी, खड शिक्षा अधिकारी बन्दना रौतेला, प्रधानाचार्य महेन्द्र पाल, बीआरसी प्रभारी नवीन चन्द्र, प्रवक्ता विज्ञान संध्या रावत आदि ने संयुक्त रुप में किया।

प्रतियोगिता में अनेक प्रकार के पहाड़ी व्यंजन बनाये गये, जिसमें आटे का हलवा, सूजी का हलवा, भट्ट की चुड़कानी, खीरे का रायता, सना नींबू आदि बनाए गए। भोजन माओं में जीजीआईसी स्याल्दे से शान्ती देवी, उत्कृष्ट राईका स्याल्दे गीता देवी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डूंगरी जोगुली देवी, जूनियर हाईस्कूल डुंगरी भगा देवी, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय तामाढौन – वल्मरा, प्राथमिक विद्यालय कैहड़गांव भावना तिवारी, प्रीति गोविन्द इन्टर कालेज पत्थरखोला मंजू देवी, प्रावि स्याल्दे इन्द्रा देवी ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार खीमा देवी रा. आदर्श स्कूल तामादौन वल्मरा, द्वितीय इन्द्रा देवी प्रा. पा. स्याल्दे, व भावना तिवाडी प्रा. पा. कैहडगाँव तृतीय स्थान पर रहे। शेष भोजनमाताओं को सानत्वना पुरस्कार मे दो – दो सौ रुपये दिए गए। इस मौके पर जीवन जोशी, रमेश तिवारी, आनन्द सिंह, हर्ष सिह पटवाल के साथ ही आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *