डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में मनाया विजय दिवस।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 1971 के भारत और पाकिस्तान युद्ध में देश के वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. रजनी शर्मा द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दयाकृष्ण ने छात्र – छात्राओं को विजय दिवस के इतिहास से अवगत कराया। डॉ. दीपा लोहनी एवं डॉ. साबिर हुसैन ने विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।

इस अवसर पर निबंध लेखन व पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्र – छात्राओं ने उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर देशभक्ति गीत गाएं। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान क्रमशः गीतांजलि और मोनिका रावत ने प्राप्त किया व पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर क्रमशः मोनिका रावत और दीपक सिंह रहे। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. रजनी शर्मा की अध्यक्षता में डॉ. दयाकृष्ण व डॉ. दीपा लोहनी द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारीगण व समस्त छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *