राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मनाया विजय दिवस।

हल्द्वानी (नैनीताल) राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में आज प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार के निर्देशन में ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ के तहत एक दिवसीय शिविर एवं विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय के निकटवर्ती मदनपुर गांव में जागरुकता रेली व स्वछता अभियान रेली निकाली गई, जिसमें गांव की सफाई की गई, तथा गांववासियों को मतदान में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।

बौद्धिक सत्र में प्रमुख सन्दर्भदाता के रुप में शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती गीता रानी (प्रवक्ता हिंदी, रा० बा० इ० का० किशनपुर) ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। द्वितीय संदर्भदाता के रुप में डॉ. दीप चन्द्र पांडेय (हिंदी विभागाध्यक्ष) ने विजय दिवस पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में तृतीय संदर्भदाता के रुप में श्रीमती तनु (मैनेजर, बैंक ऑफ़ बड़ौदा) एवं भानुप्रिया बिष्ट (कनिष्ठ सहायक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा – कुंवरपुर) द्वारा बैंकिंग क्षेत्र में बालिकाओं के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में लोकतंत्र में चुनाव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, युवाओं की भूमिका को उजागर किया।
कार्यक्रम का संचालन एन० एस० एस० कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्तिम में सहायक अधिकारी डॉ. महेश चंद्र शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सहायक अधिकारी डॉ. उषा पोखरिया, डॉ. सुरेश जोशी एवं समस्त महाविद्यालय शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



