थानाध्यक्ष दन्या ने विजय दिवस पर जीआईसी दन्या में चलाया जागरुकता अभियान।

दन्या (अल्मोड़ा) थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह द्वारा विजय दिवस के अवसर पर जीआईसी दन्या में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं को वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत को समर्पित विजय दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

छात्र – छात्राओं को देश के अमर बलिदानियों के शौर्य एवं पराक्रम के बारे में बताकर उनमें राष्टप्रेम की भावना जागृत कर देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त साईबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियम, नाबालिग बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों/सुरक्षा, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा, शक्ति फीचर व हेल्पलाईन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *