नशा तस्करों पर जारी है नैनीताल पुलिस का वार, थाना बनभूलपुरा और ANTF की संयुक्त कार्यवाही में 2 चरस तस्कर हुए गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम बनभूलपुरा पुलिस व जिला स्तरीय ANTF टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गश्त के संयुक्त रुप से कार्यवाही के दौरान गौला पार्किंग के पास इस्लाम की चाय की दुकान के पास पाकड़ के पेड़ के नीचे वनभूलपुरा से 2 व्यक्तियों के कब्जे से क्रमशः 107, 101 ग्राम कुल- 208 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया है।
उक्त दोनों के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में एफआईआर नं0-361/2023, धारा-8/20 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी में –
1- सलमान पुत्र नाजीर हुसैन निवासी- गफ्फारी मस्जिद के सामने थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल, उम्र 20 वर्ष के कब्जे से 107 ग्राम चरस
2- इस्लाम पुत्र मौ0 अजगर नि0 नई बस्ती, बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र-40 वर्ष के कब्जे से 101 ग्राम चरस बरामद हुई।
मौ0 इस्लाम उपरोक्त पूर्व में भी चरस तस्करी में जेल जा चुका है। जिसका अपराधिक इतिहास निम्नवत है।
1- FIRNO-215/2019 धारा-8/20 NDPS ACT, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल
2- FIRNO-380/2020 धारा-8/20 NDPS ACT, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल

पुलिस टीम में –
1- थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी
2- उ0 नि0 निधि शर्मा
3- का0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा
4- का0 राजेन्द्र जोशी (ANTF टीम नैनीताल)
5- का0 अरविन्द सिंह कार्की आदि शामिल रहे।



