पहल संस्था द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोलना देघाट में मॉक परीक्षा हुई सम्पन्न।

भिकियासैंण/ स्याल्दे। तहसील स्याल्दे में नवोदय विद्यालय मॉक परीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोलना (देघाट) में यह परीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर होता है, जिससे परीक्षा से संबंधित बातें सीखने को मिलती है। जहां कुछ बच्चों ने तो ओ. एम. आर. सीट भी नहीं देखी होती है, उनको भी यह सबकुछ देखने का मौका मिलता है।

इस अवसर पर 72 बच्चों ने इस मॉक परीक्षा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पहल संस्था के सहयोग के लिए अनेक अध्यापक एवं उनकी टीम परीक्षा, मॉक टेस्ट के लिए उपस्थित रहती है। सबसे बड़ा सहयोग रहा बुरांस सपोर्टिंग हैंड संस्था के संयोजक हेमंत कुमार का, जिन्होंने अपनी दादी की स्मृति में बच्चों में वितरित करने के लिए स्टेशनरी आदि भेजी। साथ ही बहुत बड़ा सहयोग दीपचंद बलोदी और उनकी पत्नी ममता बलोदी का रहा, जिन्होंने बच्चों को बिस्किट आदि चीजें भेंट की।

इस अवसर पर दीप चंद बलोदी, ममता बलोदी, दीप चंद मिश्रा, महेश बडोला, दिनेश चंद्र, सुमन ढौंडियाल, मंजू त्रिपाठी, दीपा आर्या, दिनेश तिवारी, महेन्द्र सििं ह पनीराम, प्रभु दयाल, वीरेन्द्र सिंह, बालादत्त, कल्याण सिंह घुग्तियाल, संजय जलाल, संजय भण्डारी, धीरेन्द्र चौहान, किशोर कुमार कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नवीन जोशी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *