डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का किया कार्यक्रम।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. रजनी शर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाकर किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. दीपा लोहनी ने स्पर्श गंगा अभियान के महत्व व उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवियों को जलस्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने जागरुकता रैली निकाली और पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

इसके उपरांत स्वयंसेवियों द्वारा रामगंगा नदी के आस – पास स्वच्छता अभियान चलाकर नदियों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति, बबीता, ऋतु, हेमा, मोनिका, तनु, कविता, नेहा, योगेश, सुमित आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *