विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने नगर पंचायत भिकियासैंण में 1 करोड़ 31 लाख धनराशि से किए विकास कार्य।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) नगर पंचायत भिकियासैंण में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने रु. 1 करोड़ 31 लाख के विकास योजनाओं कार्यों का शुभारंभ तथा लोकार्पण किया है, जिसमें आन्तरिक मार्ग के डेढ़ किलोमीटर सड़क सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ 1 करोड़ 27 लाख तथा काली मंदिर में टिन शेड 4 लाख का उद्घाटन शामिल है। सोमवार को विधायक का गगास पुल पर नगर पंचायत वासियों ने बाजे – गाजे के साथ स्वागत किया उन्होंने बडियाली तिराहे पर वर्षों से लम्बित बडियाली – पुलिस चौकी तक डेढ़ किलोमीटर आन्तरिक सड़क के सुधारीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा वे क्षेत्र के सतत् विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत है, उन्होंने क्षेत्र में कराये गये विभिन्न विकास कार्यों को गिनाते हुए प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की तथा पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने को कहा। तत्पश्चात रामगंगा त्रिवेणी तट पर आदि कालीन मां कालिका मंदिर में नवनिर्मित टिन शेड का उद्घाटन किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रानीखेत लीला बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दरबान बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि दिनेश घुघत्याल, ईई लोनिवि परमेश नेगी, ईओ अनिरुद्ध गौड़, ठेकेदार गिरधर सिंह, बालम नाथ, प्रेम बिष्ट, एसएस डंगवाल, हरीश बौड़ाई, भूपेंद्र बिष्ट, मदन मेहरा, गोपाल बिष्ट, सोनू अग्रवाल, प्रेम रावत, उमेश नैलवाल, मीना बिष्ट, जीवनसिंह, भूपालसिंह, उमेश रावत, भुप्पी बिष्ट, बीर बिष्ट, नंदनसिंह, बीर सिंह, हिमांशु मावड़ी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *