नैतिक मूल्यों व संवैधानिक मूल्यों पर आधारित पर हुई आयोजित कार्यशाला।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नैतिक मूल्यों और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित एक कार्यशाला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा मे गोपाल सिंह गोंडा व दीपा जलाल के संरक्षण में आयोजित की गई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में हो रहे नैतिक ह्रास को देखते हुए एक पुस्तक निर्माण रहा। एनसीईआरटी में उल्लेखित विभिन्न नैतिक मूल्यों को मध्य नजर रखते हुए विभिन्न विकासखंडों से आए हुए प्राथमिक, जूनियर व माध्यमिक के अध्यापकों द्वारा विभिन्न पुस्तकों की मदद से विभिन्न कहानियों के माध्यम से इस पुस्तक के निर्माण की रुपरेखा तैयार की गई।

कार्यशाला के अंतिम दिवस पर डॉ. हेम जोशी द्वारा सभी से यह अपेक्षा की गई कि वह अपने क्षेत्र की विभिन्न विरासतों को भी संरक्षित कर आने वाले समय में क्षेत्र को उसकी संस्कृति से परिचित कराएंगे। इस कार्यशाला में भावना पांडे, डॉक्टर कैलाश, डॉक्टर प्रवेश, पूरन पांडे, नागेंद्र चौहान, दिनेश उपाध्याय, कृपाल सिंह शीला, अमर भोज, हेमंत कुमार, डॉक्टर चंपा बिष्ट, प्रेमा गडकोटी, हरीश चंद्र, दीपा बिष्ट आदि ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ. गोस्वामी ने कहा कि सभी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अपने – अपने विद्यालयों में नवाचार व नवीन तकनीक के साथ कार्य करने को कहा।




