स्याल्दे के बैरतिया से शिव मंदिर तालेश्वर को जोड़ने वाली सड़क का किया शुभारम्भ।
भिकियासैंण/स्याल्दे।विकासखंड स्याल्दे के अंतर्गत बरैतिया से श्री शिव मंदिर तालेश्वर को जोड़ने हेतु मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सल्ट महेश जीना ने किया। क्षेत्रीय जनता ने फूल मालाओं बैंड बाजे के साथ श्री जीना का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बताया पौराणिक शिव मंदिर तालेश्वर 6वीं शताब्दी में स्थापित किया गया, जो केदारनाथ से पहले का बना हुआ है, लेकिन मंदिर मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने से मंदिर को पहचान नहीं मिली। सभी ने कहा माननीय विधायक के प्रयासों से हमें मोटर मार्ग की सौगात दी गई है, जिसके लिए हम आभारी रहेंगे। विभाग के जेई ने कहा मोटर मार्ग का निर्माण पी. डब्ल्यू. डी. विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसकी लंबाई लगभग 3.50 किमी. और लागत 107 लाख रुपये है। कार्य की समयावधि 6 माह है। कार्यक्रम में विधायक ने कहा इस मोटर मार्ग को बनाने का सपना पूर्व विधायक स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना का था, जो आज पूरा हुआ है, और आगे माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मेरे क्षेत्र के लिए बहुत विकास कार्यों में धनराशि प्रदान हेतु आभार व्यक्त करता हूंँ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक महेश जीना, मण्डल अध्यक्ष कुन्दन लाल, जिला महामंत्री पूरन रजवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, जिला पंचायत प्रतिनिधि बाला दत्त शर्मा, एई हेम चन्द्र जोशी, जेई महेंद्र कम्बोज, प्रधान शीला रावत, टी. डी. शर्मा, मिडिया प्रभारी दर्शन जोशी, ठेकेदार हरीश रावत, रमेश ध्यानी आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहीं।



