कर रहा था स्मैक की तस्करी होकर मोटरसाइकिल में सवार, ANTF तथा चोरगलिया पुलिस की संयुक्त चैकिंग में हुआ गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल) मा. मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सार्थक करने हेतु श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्र में एवम ANTF को भी नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध बिक्री करने वालो की धर-पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आदेश के क्रम में नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान के दौरान डॉ. जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम यातायात नैनीताल/नोडल अधिकारी ANTF, व श्री हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन व श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन नैनीताल के पर्यवेक्षण में व उ.नि. बलवंत कंबोज जिला ANTF प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से स्मैक का परिवहन करते हुए एक अभियुक्त को गल्फार गेट चोरगलिया से गिरफ्तार किया गया तथा उक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी में हरप्रीत सिंह पुत्र स्व. जसवंत सिंह स्थाई पता टाटरगज, जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल पता ग्राम नलेई थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड उम्र-27 वर्ष है।

पुलिस टीम में –
1- उप.निरी. बलबीर सिंह थाना चोरगलिया
2- हे.का. मंजीत सिंह थाना चोरगलिया
3- कानि. अमनदीप सिंह ANTF
4- कानि. सोनू सिंह ANTF
5- कानि राजेन्द्र जोशी ANTF शामिल रहे।



