विकास खंड स्याल्दे के तिमली में पहुँची संकल्प यात्रा।
भिकियासैंण/स्याल्दे। विकास खंड स्याल्दे में भारत विकास संकल्प यात्रा आज ग्राम सभा तिमली के बाल विकास कार्यालय के परिसर मे बैठक आयोजित हुई। विकसित भारत संकल्प गोष्ठी के दौरान सभी विभागो के अधिकारियों ने कृषि से सम्बन्धित अनेक जानकारियां दी और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के देश हित में हुए विकास कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी दर्शन जोशी व ग्राम प्रधान संजय पाल सहित अलग-अलग विभागों द्वारा जागरुक किया।

इस मौके पर बाल विकास से लक्ष्मी देवी, मानमती बोरा, जोगुली देवी, पंकज जोशी, पुष्पा आर्या, आशा वर्कर जीवन्ती जोशी, पशुपालन विभाग से डॉ. डी. एस. मर्तोलिया, कृषि विभाग से राम गोपाल यादव, उमेश कुमार सैनी, ललिता रजवार, भूपेन्द्र नेगी, गजेन्द्र चौहान सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।



