तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाए जाने हेतु छात्रसंघ अध्यक्ष गितांशु जोशी ने कुमाऊं विश्वविद्यालय को भेंजा ज्ञापन।
हल्द्वानी (गौलापार) राजकीय महाविद्यालय किशनपुर गौलापार, हल्द्वानी शहर के छात्रसंघ अध्यक्ष गितांशु जोशी ने प्राचार्य संजय कुमार जी के द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय को ज्ञापन भेंजा, जिसमें तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि न्यूनतम एक माह पीछे करने की बात रखी गई। 2 दिन पूर्व कुमाऊं विश्वविद्यालय ने तृतीय सेमेस्टर की अनुमानित परीक्षा तिथि घोषित की जबकि आज से 1 माह पूर्व द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित हुआ था। छात्रों को तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश लिए डेढ़ माह भी नही हुआ था कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तिथि घोषित कर डाली। छः माह में कराई जाने वाली परीक्षाएं 1 माह में कराने पर छात्रों में काफी आक्रोश दिख रहा है।

अध्यक्ष गितांशु जोशी ने विश्वविद्यालय के इस निर्णय की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा लिए जा रहे इस प्रकार के निर्णय छात्र – छात्राओं के विकास में बाधक है। छः माह की पढ़ाई 1 माह में कर पाना संभव नहीं है। बच्चों के अंक कम आने का सबसे बड़ा कारण यूनिवर्सिटी की यही लापरवाही है। यूनिवर्सिटी कभी भी समय पर बच्चों के रिजल्ट नहीं देती। कारणवश इसी तरह परीक्षाओं में जल्दबाजी कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती है। मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष गितांशु जोशी, प्रियांशु भट्ट, अमन संगुड़ी, उर्मिला बोरा, रोशनी, हीना, माया आदि मौजूद रहे।



