सुरेंद्र सिंह जीना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे (अल्मोड़ा) में होगी देवभूमि उद्यमिता केंद्र की स्थापना।

स्याल्दे। सुरेंद्र सिंह जीना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे (अल्मोड़ा) में जल्द ही देवभूमि उद्यमिता केंद्र की स्थापना होगी। इस कार्य के लिए महाविद्यालय की नोडल अधिकारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निर्मला लोहनी ने भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद से छः दिवसीय फैकल्टी मेंटल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है।

डॉ. निर्मला लोहनी महाविद्यालय में अध्यनरत सभी छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेंगे तथा महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता केंद्र की स्थापना होगी। डॉ. निर्मला लोहनी ने इस संबंध में जानकारी दी है कि छात्रों को इसके लिए देवभूमि उद्यमिता डैशबोर्ड पर पंजीकरण करवाना होगा जिससे चयनित छात्र – छात्राओं को 2 दिन के बूट कैंप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बूट कैम्प शिविर का आयोजन कॉलेज स्तर पर किया जायेगा, प्रत्येक बूट कैम्प में 250 विद्यार्थियों के प्रशिक्षण की योजना है। इससे छात्रों को उनकी योग्यता एवं रुचि के अनुसार स्वरोजगार सृजित करने का अवसर प्राप्त होगा।

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. आभा अग्रवाल ने डॉ. निर्मला लोहनी को प्रशिक्षण प्राप्त करने की बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. नीमा राणा, डॉ. मोनू बाला, डॉ. निशा, अमित कुमार, डॉ. जगदीश चंद्र, ममता गौड़, डॉ. रवि कान्त कुमार आदि सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *