सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस।

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में गणित दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य प्रो. डी. सी. पंत के मार्गदर्शन में भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन को उनकी जयंती पर याद करके राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। 22 दिसंबर 1887 में जन्मे रामानुजन किस तरह एक गरीब परिवार से निकल कर दुनिया में अपने संख्या सिद्धांत से प्रभावित करने वाले गणितज्ञ कैसे बनें, इस पर स्नातक और स्नातकोत्तर के गणित के छात्र – छात्राओं ने नाटक के प्रस्तुतिकरण से और उनके जीवनी पर आधारित जीवनी पर अपने अपने विचार रखें।

बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र हर्ष जोशी के द्वारा रामानुजन के संपूर्ण जीवन के संघर्षों से सभी को अवगत करवाया, मानस टम्टा के द्वारा रामानुजन के अनुसंधान पर प्रकाश डाला। बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कन्नू प्रिया दानू,और बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ने विशाखा के द्वारा प्रो. हार्डी के साथ किस तरह रामानुजन का सफर रहा इस से सभी को अवगत करवाया, इसके साथ ही छात्र – छात्राओं ने नाटक की प्रस्तुतिकरण की जिसमें उनके परिवार से लेकर शिक्षकों के पात्र बन कर नहीं रामानुजन के जीवन को सरलता से समझने हेतु हर्ष जोशी, पूनम, तनुश्री, गरिमा, ज्योति, प्रांजल, करिश्मा, और शशि ने अभिनय कर रामानुजन के जीवन को स्मरण किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन बीएससी प्रथम के छात्र चंद्रेश ने किया और साथ उन्होंने छात्र – छात्राओं को रामानुजन पर बनी फिल्मों जिनमें द मैन हू लव्ड नंबर, द मैन हु न्यू इंफिनाइट, रामानुजन अन इंडो ब्रिटिश कॉलिब्रेशन, इंडियन डॉक्यूमेंट्री फिल्म में रामानुजन के कार्यों को किस तरह संपूर्ण विश्व को इस बारे में सभी को बताया।



गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार ने प्राचीन भारतीय गणितज्ञों के बारे में बता कर रामानुजन के संघर्षों और हार्डी के साथ उनके शोध ग्रंथो के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए पूरे जीवन में उनकी उपलब्धियों के बारे में छात्र – छात्राओं को उनके संख्या सिद्धांतो से अवगत करवाया और साथ ही किस प्रकार उन्होंने जार्ज शुब्रीज कार की सिनॉप्सिस ऑफ प्यूअर मैथमेटिक्स से अपने गणितीय कार्य को आगे बढ़ाया इस से अवगत करवाया। विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र मिश्रा ने छात्र – छात्राओं को रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोसाहित किया। विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता चोरासिया ने छात्र – छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए रामानुजन के द्वारा गणित के क्षेत्र में किए गए योगदान का वर्णन कर उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।



