राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में खुलेगा देवभूमि उद्यमिता केन्द्र।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी रोजगारपरक योजना ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला परिसर में आयोजित किया गया। इस योजना के संचालन हेतु नामित नोडल अधिकारी डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद, गुजरात में 12 से 17 दिसंबर तक छः दिवसीय फैकल्टी मेंटर डेवेलपमेंट प्रोग्राम में प्रतिभाग किया।

डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में उद्यमिता की दिशा में बेहतर क्रियाकलापों के माध्यम से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने, आम जन मानस को रोजगारोन्मुख बनाने एवं समय – समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम को संचालित करने हेतु महाविद्यालय परिसर में ‘देवभूमि उद्यमिता केंद्र’ की स्थापना की जायेगी।

साथ ही महाविद्यालय में 250 छात्रों के लिए बूट कैम्प का भी आयोजन जल्दी ही किया जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रकिया शीघ्र शुरु की जाएगी। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर विकाश दुबे ने बताया कि उत्तराखंड सरकार एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के तत्वावधान में देवभूमि उद्यमिता केंद्र खुलने से छात्र – छात्राओं के लिए रोजगार व उद्यमिता के अवसर बढ़ेंगे, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए यह योजना अत्यंत उपयोगी एवं प्रासंगिक है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *