पति से अनबन के चलते घर से गुमशुदा महिला को द्वाराहाट पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से रानीखेत क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।

अल्मोड़ा। द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति ने थाना द्वाराहाट में सूचना दी कि उसकी पत्नी किसी बात में अनबन होने के कारण घर से नाराज होकर कहीं चली गयी है, जिसकी ढूढ़खोज करने पर कुछ पता नहीं चल पा रहा है जिस पर थाना द्वाराहाट में गुमशुदगी दर्ज की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु अल्मोड़ा द्वारा गुमशुदगी का संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट को गुमशुदा महिला की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला की संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए सर्विलांस सेल की मदद से सुरागरसी – पतारसी कर गुमशुदा महिला को उसके बहिन के घर रानीखेत क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। दोनों पति – पत्नी की थाना द्वाराहाट में काउंसलिंग करने के उपरांत महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम में –
1- अपर उ.नि. विजयपाल
2- हे. कानि. चन्द्र प्रकाश
3- म. कानि. सुश्री संगीता गोस्वामी
4- कानि. बलवंत प्रसाद साइबर सेल शामिल है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *