विकासखंड भिकियासैंण के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में मनाई गई महान गणितज्ञ की 136वीं जयन्ती।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा) विकासखंड भिकियासैंण के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 136वीं जन्मजयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस के रुप में भारत ज्ञान विज्ञान समिति इकाई भिकियासैंण के बैनर तले मनाया गया। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर महान गणितज्ञ रामनुजन के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम संयोजक कृपाल सिंह शीला द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया गया। रा.बा.उ.मा.वि. बासोट की छात्राओं, आर.सी.एम.पब्लिक स्कूल बासोट के बच्चों व रा.आ.प्रा. वि. बासोट के 16 बच्चों ने “गणित विषय की उपयोगिता” पर अपनी अभिव्यक्ति दी। सभी बच्चों ने गणित की दैनिक जीवन में उपयोगिता को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से अपनी बात को समझाने का प्रयास किया। रा.आ.प्रा.वि. बासोट व रा.बा.उ.मा.वि. बासोट की बालिकाओं ने गणित बिषय में मॉडल प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में के. आर. धौलाखंड़ी, नन्दकिशोर उप्रेती, रामदत्त उप्रेती, प्रेम प्रकाश, राधेराम, लछीराम, मोहन चन्द्र उप्रेती, गीता देवी द्वारा बच्चों को “गणित विषय की व्यवहारिक उपयोगिता” पर बच्चों को जानकारी दी गयी। सभी बच्चों से गणित की उपयोगिता को जानने, समझने को अभिप्रेरित किया।

सभी प्रतिभागी 16 बच्चों को भारत ज्ञान विज्ञान समिति, ब्लॉक इकाई भिकियासैंण के द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर उप्रेती व संचालन कृपाल सिंह शीला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम संयोजक द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी भिकियासैंण डॉ. रवि मेहता के मार्गनिर्देशन व विद्यालय के प्रधानाध्यापक व गुरुजनों के साथ ही सभी बच्चों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।



