राजकीय महाविद्यालय, हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के अधिकारियों द्वारा परिक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए स्थलीय भौतिक सत्यापन।

गौलापार (हल्द्वानी) राजकीय महाविद्यालय, हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के अधिकारियों द्वारा महाविद्यालय को परीक्षा केन्द्र के रुप में मान्यता प्रदान करने हेतु स्थलीय भौतिक सत्यापन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार द्वारा सहायक कुलसचिव श्री शमशेर सिंह एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री अभिराम पन्त के सम्मुख उपलब्ध भौतिक एवं मानवीय संसाधनों सहित स्थापना, मान्यता, छात्र संख्या तथा अन्य उपलब्धियों से अवगत कराया गया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा महाविद्यालय का निरीक्षण कर संस्था को परीक्षा केन्द्र के रुप में मान्यता प्रदान करने हेतु अपनी आख्या विश्वविद्यालय कुलसचिव परीक्षा/परीक्षा नियंत्रक के सम्मुख प्रस्तुत की जायेगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार ने आशा व्यक्त की, कि यथाशीघ्र महाविद्यालय को आसन्न विश्वविद्यालय परीक्षा 2023 से ही अनुमति प्राप्त हो जायेगी जिससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को अपने ही महाविद्यालय में परीक्षाएं देने की सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्यशास्ता डॉ. दीप चन्द्र पाण्डेय, परीक्षा समन्वयक डॉ. सुरेश चन्द्र जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र जोशी एवं श्री हेम चन्द्र भट्ट उपस्थित थें ।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *