राजकीय इंटर कॉलेज ज्वारनेडी, लमगड़ा, अल्मोड़ा में स्व. इंद्रमणि बडोनी जी के जन्मदिवस के अवसर पर लोक संस्कृति दिवस का किया आयोजन।

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज ज्वारनेडी, लमगड़ा, अल्मोड़ा में स्व. इंद्रमणि बडोनी जी के जन्मदिवस के अवसर पर लोक संस्कृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती पर उन्हें विद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर विद्यालय में स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती को लोक संस्कृति दिवस के रुप में मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए, छात्र – छात्राओं ने विभिन्न कुमाँऊनी लोकगीतों में नृत्य भी प्रस्तुत किया। छात्र – छात्राओं की शानदार प्रस्तुति ने सब का मन मोह लिया। विद्यालय के कला शिक्षक श्री नरेश चन्द्र द्वारा छात्र – छात्राओं को विभिन्न ऐपण बनाने की बारीकियाँ सिखाईं। अपने अध्यक्षीय उदबोधन में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती दीपिका खोलिया बिनवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनकी जयंती को लोक संस्कृति दिवस के रुप में मनाने की पहल शुरु की है। प्रधानाचार्य द्वारा कहा गया कि वर्तमान समय में हमें अपनी लोक संस्कृति तथा लोक परंपरा को बचाने का प्रयास करना चाहिए। प्रधानाचार्य द्वारा इन्द्रमणि बडोनी के जीवन परिचय पर भी प्रकाश डाला गया। प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती दीपिका खोलिया बिनवाल ने कहा कि हमें स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी के जन्मदिवस के अवसर पर हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक तथा कार्मिक श्री सुनील शर्मा, श्री गोकुल जोशी, श्री नरेश चन्द्र, श्री महेश चन्द्र डिमरी, श्री चंद्रभानु प्रकाश लोहनी, श्री भूपाल सिंह, श्रीमती हेमा तिवारी, श्री हंसनाथ प्रसाद, श्री प्रकाश चंद्र उप्रेती, श्री कमल सिंह बिष्ट, श्री पूरन चंद्र सनवाल, श्री नरेंद्र सिंह तथा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक श्री आनंद बिष्ट उपस्थित रहे। अंत में पूरे विद्यालय परिवार के शिक्षकों तथा छात्र – छात्राओं द्वारा झोड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉली कार्की, अंजलि बिष्ट, बबीता, कमला, खिला, गौरब बिष्ट, हिमांशु, धीरेन्द्र, दीपक बिष्ट आदि छात्र – छात्राओं ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के छात्र अंकित बिष्ट ने कुमाँऊनी भाषा में किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *