सल्ट के ईकूखेत में मनाया स्व. इंद्रमणि बडोनी जी का जन्म दिवस।

भिकियासैंण/सल्ट। विकासखंड सल्ट के इकूखेत में उत्तराखंड के गाँधी कहे जाने वाले स्व. श्री इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और साथ ही देहरादून में चल रहे मूल निवास भू – कानून आंदोलन को समर्थन दिया गया। उत्तराखंड में भू – कानून जैसे नारों के साथ विभिन्न संगठनों ने भू – कानून को समर्थन दिया।

दो घंटे के आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी राजेन्द्र नेगी, धनगढ़ी पुल सँघर्ष समिति अध्यक्ष सुनील टम्टा, विजय उनियाल क्षेत्र पंचायत सदस्य बसई, सूरज सिंह प्रतिनिधि ग्राम प्रधान खड़कू भनेरिया, राम सिंह पूर्ब क्षेत्र पंचायत इकुरौला, पूरन रावत, देव सिंह, मोहन चन्द्र, हिम्मम रावत सोशियल एक्टिविस, प्रेम राम, मोहन सिंह मंगल सिंह, शुभम सिंह, आनंद राम, सतेंद्र सिंह, बालम राम, प्रताप राम, हरीश सिंह, मंगल सिंह, अमर सिंह आदि रहे। सुनील टम्टा सहित कई वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि यदि राज्य को भू – कानून नहीं मिलेगा तो आगामी दिनों में तो 13 जिलों के 110 तहसीलों में इस मांग को लेकर आंदोलनात्मक कार्यक्रम/विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जाएँगे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *