राजकीय प्राथमिक विद्यालय चित्तौड़खाल, स्याल्दे में पहल संस्था का मॉक परीक्षा कार्यक्रम हुआ आरम्भ।

स्याल्दे। सफलता और उत्साह से कदम उठाते हुए पहल संस्था पहुंच गई चित्तौड़खाल संकुल जहां हुआ नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का मॉक टेस्ट, बहुत सी तैयारी फिर भी बहुत कुछ छूट गया और हो गई थोड़ी देर जैसे तैसे समय को बांधा और फिर शुरु हुआ पहल संस्था का मॉक टेस्ट।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय चित्तौड़खाल, स्याल्दे, अल्मोड़ा जिले, उत्तराखण्ड में स्थित चित्तौड़खाल कस्बे में पहल संस्था का मॉक टेस्ट हुआ। परीक्षा से संबंधित कुछ बातें सीखने का यह बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर होता है। बच्चों ने तो ओ. एम. आर. सीट भी नहीं देखी होती है उनको भी मौका मिलता है। इस अवसर पर 37 बच्चों ने इस मॉक परीक्षा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर संकुल चित्तौड़खाल, कुलांटेश्वर, सराईखेत के लगभग 10 विद्यालय इस प्रवेश परीक्षा के मॉक टेस्ट में सम्मिलित हुए।

बहुत सी यादें और बहुत सा अग्रीम अवसर तलाशने की उम्मीदों के साथ कार्यक्रम चलता रहा। अगली बार और अच्छी तैयारी के साथ पहल संस्था आएगी आपके सपने साकार करने और बच्चों को फिर अवसर देने। इस अवसर पर पहल संस्था के सहयोग के लिए अनेक अध्यापक एवं उनकी टीम परीक्षा, मॉक टेस्ट के लिए उपस्थित रहती है। यह कार्यक्रम प्रगतिशील शिक्षक मंडल, स्याल्दे अल्मोड़ा उत्तराखंड के श्री हेमंत कुमार जी व श्री भुवन बिष्ट जी और श्री रामीराम जी का सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों हेतु स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। हेमंत जी और भुवन जी ने सभी अतिथियों को बैंच अलंकृत किया और स्मृति स्वरुप डायरी भेंट की। साथ ही बहुत बड़ा सहयोग श्री कुंवर भरत सिंह नेगी जी ब्लॉक महामंत्री राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ स्याल्दे का रहा, जिसमें उन्होंने बच्चों को बिस्किट आदि चीजें भेंट की तथा इस अवसर पर श्री पंकज मंडल जी और श्री दिनेश चंद्र जी उपस्थित रहे, साथ में रहे ग्राम प्रधान कझिपा रजवार के आदरणीय बिष्ट जी और इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नवीन जोशी रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *